फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुर्गा पूजा मेले में युवक पर चाकू से हमला, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में घायल का चल रहा इलाज
विज्ञापन

हाटा। दुर्गा पूजा मेले में घूमने गए एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
यह घटना सोमवार की आधी रात के आसपास हुई। हाटा नगर के वार्ड संख्या एक बाघनाथ परागपुर निवासी विक्की यादव (18) अपने भाई के साथ दुर्गा पूजा का मेला घूमने गया था। मेले से लौटते समय करमहा रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विक्की यादव गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले के पीछे युवकों की आपसी गुटबाजी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल गोरखपुर रेफर कर दिया। हाटा के कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विवाद करने वाले युवकों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें