फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लूट के आरोप में फरार युवक गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज पुलिस की कार्रवाई, जुलाई 2025 की घटना में भेजा गया जेल
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में जुलाई 2025 में हुई लूट की घटना के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के भारीवैसी गांव निवासी अजय साहनी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज के जीतपुर धानी बाजार निवासी राजेंद्र प्रजापति ने कैंपियरगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह गोरखपुर से बाइक से अपने घर जा रहे थे। हड़हवा पुल से आगे धानी की ओर कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने मारपीट कर उनका मोबाइल फोन और नगदी लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें