फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटककर महिला ने की खुदकुशी, परिजनों ने बताई ये वजह

Fri, 26 Feb 2021 03:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र के सुअरहवा के टोला राजाबरी निवासी एक महिला ने छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। विवाहिता द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की वजह बीमारी से परेशान होना बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

   
जानकारी के मुताबिक, मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुअरहवा के टोला राजाबारी की रहने वाली संजू (30 ) घर में छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता का एक आठ वर्ष का बेटा करन है। ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता का पति राजू प्रजापति कानपुर में रहकर मजदूरी करता है।

किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। जबकि परिजनों ने विवाहिता के जरिए खुद छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटकर आत्महत्या किए जाने की बात की जानकारी दी। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि विवाहिता ने खुदकुशी की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


पीड़ित पिता रामराज प्रजापति निवासी बेलौहा थाना खेसरहा जिला सिद्धार्थनगर ने लिखित दिया है कि उसकी बेटी संजू की शादी राजू प्रजापति के साथ नौ साल पहले हुई थी। बेटी बीमार रहती थी। बीमारी के कारण ही बेटी ने खुदकुशी कर ली। सीओ राम प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें