फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीवी से विवाद के बाद युवक ने सिर में मारी गोली, पति-पत्नी में बढ़े विवाद... परेशान होकर दे रहे जान

Sat, 28 Jun 2025 02:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पति-पत्नी में विवाद के मामले आजकल काफी बढ़ गए हैं। पहले दोनों में विवाद होता है फिर उसके बाद परेशान होकर खुद को ही खत्म करने का फैसला कर लेते हैं। गोरखनाथ क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी में भी अमित का पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। परेशान युवक ने सिर में गोली मार ली।
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र की सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद अपने सिर में गोली मार ली। बताया जा रहा है कि गोली आर-पार हो गई। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक अवैध पिस्टल बरामद की है और मामले की जांच कर रही है। गोरखनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के मेहदावल का रहने वाला अमित त्रिपाठी (32) पत्नी और 10 वर्षीय बच्चे के साथ सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता है। 

टैक्सी चलाकर वह जीवन-यापन करता है। शुक्रवार की रात वह शराब के नशे में घर आया। इस पर पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद वह छत पर गया और अपने सिर में गोली मार ली। गोली आर-पार हो गई। 
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी छत पर गई तो अमित खून से लथपथ पड़ा था। सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने अमित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। छत से पुलिस ने अवैध पिस्टल बरामद की है।

पति-पत्नी में बढ़े विवाद...परेशान होकर दे रहे जान
पति-पत्नी में विवाद के मामले आजकल काफी बढ़ गए हैं। पहले दोनों में विवाद होता है फिर उसके बाद परेशान होकर खुद को ही खत्म करने का फैसला कर लेते हैं। गोरखनाथ क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी में भी अमित का पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। नशे की लत की वजह से दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। शुक्रवार की रात भी उसकी पत्नी से लड़ाई हुई। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली।

 

आजकल सोशल मीडिया पर सोनम और मुस्कान की चर्चा काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया के दौर में पति-पत्नी के रिश्तों में काफी दरार आ रही हैं। झगड़ा काफी ज्यादा बढ़ जाने के बाद दोनों में से कोई खुद को खत्म करने का फैसला कर ले रहा है।


 

केस 1
पत्नी के विवाद के बाद लगाया फंदा

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में जून 2025 में विंध्याचल (30) ने पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक रात पहले विंध्याचल का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने खुद को खत्म करने का फैसला कर लिया। विंध्याचल घर पर ही रहता था। उसकी दो पुत्रियां हैं।

केस 2
मायके चली गई पत्नी तो युवक ने दे दी जान

जून 2025 में खोराबार के रायगंज गांव में पारिवारिक कलह में युवक ने जान दे दी थी। पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने से मानसिक रूप से परेशान युवक मंजेश पासवान (28) ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसकी मां जब कमरे में गई तो बेटे का शव पंखे से लटका देखकर चीख पड़ी। पुलिस के अनुसार, मंजेश पासवान की पत्नी प्रार्थना देवी से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर वह दो साल के बेटे को लेकर अपने मायके चौरीचौरा चली गई। पत्नी को मनाने के लिए मंजेश ने कई बार फोन किया लेकिन वह वापस आने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

केस 3
पत्नी से परेशान होकर की खुदकुशी

अप्रैल 2025 में गोरखनाथ के सुभाष चंद्र बोस नगर कालोनी में सुमित चौरसिया (40) ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी थी। मरने से पहले उसने एक भावुक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें पत्नी और सास को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। सुमित के पास मिले एक पन्ने का सुसाइड नोट में लिखा था मुझे माफ करना मां... अब और नहीं सह सकता। पत्नी और सास के तानों से तंग आ चुका हूं। उसने लिखा कि उसने जीवनसाथी के रूप में गलत इंसान को चुना और उसका अंजाम यही होना था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें