फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा से युवक ने की छेड़खानी, फोटो एडिट कर किया वायरल

Sat, 21 Oct 2023 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एम्स इलाके में रहने वाली छात्रा पैदल ही स्कूल आती जाती है। रास्ते में रोहित सिंह उसके साथ छेड़खानी करता है, लेकिन छात्रा उसकी बातों पर ध्यान नहीं देती थी। एक दिन काॅलेज जाते समय शोहदे ने छात्रा का फोटो खींच लिया। उसने फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के एम्स इलाके में इंटर की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने एक फोटो रास्ते में जाते समय खींच लिया था, जिसे एडिट कर अश्लील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। उसकी इस हरकत से आजिज छात्रा अवसाद में चली गई हैं।

विज्ञापन


गुमसुम रह रही छात्रा से जब घरवालों ने पूछताछ की तो छेड़खानी की बात सामने आई। पिता ने थाने में आरोपी दरगहिया निवासी रोहित सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें: विदेश भेजने के नाम पर 17 लोगों से 12.81 लाख की ठगी, फर्जी एकाउंट खुलवाकर ले लिया लोन

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एम्स इलाके में रहने वाली छात्रा पैदल ही स्कूल आती जाती है। रास्ते में रोहित सिंह उसके साथ छेड़खानी करता है, लेकिन छात्रा उसकी बातों पर ध्यान नहीं देती थी। एक दिन काॅलेज जाते समय शोहदे ने छात्रा का फोटो खींच लिया। उसने फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इसे भी पढ़ें: तहसील से चल रहा था खरीद-बिक्री का नेटवर्क, सब रजिस्टार पर केस

इतना ही नहीं उसने फोटो को छात्रा के दोस्तों के पास भी भेज दिया। उसकी हरकतों से परेशान होकर छात्रा अवसाद में चली गई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें