फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में प्रेमिका से मिलने गया था युवक... ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट; लहूलुहान हालत में पहुंचा घर

Wed, 02 Jul 2025 01:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर

सार

संतकबीरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक रात में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। यहां उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। वह लहूलुहान हालत में घर पहुंचा।
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने गए युवक का प्राइवेट पार्ट काटा - फोटो : adobe stoke
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले की कोतवाली खलीलाबाद इलाके के एक गांव में रात में प्रेमिका से मिलने गए युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। लहूलुहान हालात में भागकर युवक घर पहुंचा। 
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले गए जहां करीब तीन घंटे के इलाज के बाद रक्तस्राव बंद हुआ। चर्चा है कि प्रेमिका ने ही युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव का 22 वर्षीय युवक सोमवार की रात गांव की ही प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। भोर में लहूलुहान हालत में वह भागकर घर पहुंचा। 
विज्ञापन


घर पर रक्तस्राव ज्यादा होने से स्थिति बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात सर्जन डॉ. सिराज अहमद ने युवक का इलाज किया। 

तीन घंटे बाद बंद हुआ खून
करीब तीन घंटे बाद रक्तस्राव बंद हुआ। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इमरजेंसी में एक युवक लाया गया था। उसके प्राइवेट पार्ट पर किसी धारदार चीज से वार किया गया था। युवक को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत सुधरने पर परिजन बिना सूचना दिए युवक को लेकर चले गए।-डॉ सिराज अहमद, जिला अस्पताल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें