फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पिता से हाथ छुड़ा ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

Mon, 20 Sep 2021 02:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

झगड़ा कर निकले युवक को पिता ने खोज लिया था लेकिन बचा नहीं पाए। पिता को अफसोस है कि उनकी आंखों के सामने हादसा हुआ।
विज्ञापन
गोरखपुर: रोते-बिलखते परिजन।(इनसेट में मृत अभिषेक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां नगर पंचायत के लुचुई रेलवे ओवरब्रिज के पास एक युवक ने पिता से हाथ छुड़ाकर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। वह परिवार में विवाद के बाद घर से निकला था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की पहचान सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार निवासी अभिषेक यादव (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घघसरा बाजार निवासी अभिषेक यादव (22) का परिवार में किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद अभिषेक घर से निकल गया। काफी देर तक वापस न आने पर पिता राजकरन यादव उसे ढूंढते हुए सहजनवां रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो अभिषेक वहां बैठा मिला। राजकरन बेटे अभिषेक को काफी समझाने के बाद पैदल घर लेकर जा रहे थे। लुचुई रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि अभिषेक ने पिता से हाथ छुड़ाकर अप लाइन आ रही ट्रेन के आगे झलांग लगा दिया।

ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना सहजनवां पुलिस व जीआरपी को दी गई। राजकरन यादव के एक पुत्र और दो बेटियां और हैं। इनसे बड़ा अभिषेक था। राजकरन घघसरा बाजार में चाय की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि घर में पारिवारिक मामलों में बातचीत के दौरान अभिषेक नाराज होकर घर से निकला था। इसके बाद हादसा हो गया।
विज्ञापन


पिता को अफसोस कि उनकी आंखों के सामने हुआ हादसा
पिता को यही अफसोस है कि अभिषेक को खोजने के बाद भी वह उसकी जान नहीं बचा पाए। राजकरन के मुताबिक स्टेशन पर समझाने के बाद जब वह अभिषेक को लेकर घर के लिए चले तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह ऐसी कोई हरकत करेगा। हादसे के बाद पूरे परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें