पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उमेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के बाद शव बाइक पर रखकर बाघागाड़ पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नदी में शव की तलाश शुरू की लेकिन, देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह भी पुलिस ने शव की तलाश कराई, लेकिन सुराग नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें: दोस्त के साथ एचडी मोटरसाइकिल पर घूमते थे सहारा श्री, मनवाया था अपने काबिलियत का लोहा
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवक की मारपीट कर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की गई है। शव की नदी में तलाश कराई जा रही है।