फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाले ढूंढते रहे और नाबालिक से युवक ने कोर्ट में रचा ली शादी, पांच महीने से दोनों थे फरार

Thu, 16 Jul 2020 06:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

  • पांच माह पहले गांव का ही एक युवक लेकर हुआ था फरार
  • थाने से एसपी कार्यलय तक फरियाद लगाई, नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन
court - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश देवरिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव में फर्जी कागजात तैयार कर एक युवक ने नाबालिग से कोर्ट में शादी कर लिया है। युवक किशोरी को मार्च महीने में घर से भगाकर ले गया था। उधर, न्याय के लिए पांच माह से दौड़ रहे किशोरी के घरवालों को जब शादी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


एक गांव की एक किशोरी के माता-पिता का निधन हो गया है। वह अपने दादी और चाचा के साथ रहती थी। मार्च महीने में गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जानकारी होने के बाद घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवारवालों को किसी तरह मालूम हुआ कि गांव का ही एक युवक उसे भगाकर ले गया है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में कम उम्र के बदमाश बने चुनौती, पुलिस ऐसे तैयार कर रही है दबोचने का खाका
विज्ञापन


किशोरी की दादी ने थाने पर जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दिया, लेकिन पुलिस ने कोईकार्रवाई नहीं किया। थक-हारकर उसने एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र को मिलकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। बिना किसी कार्रवाई के युवक के चौकी पर बुलाकर घरवालों पर दबाब बनाकर किशोरी को आरोपी युवक के घर भेजवा दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

चाचा ने लगाया ये आरोप

दो दिन बाद किशोरी अपने घर जाकर रहने लगी। युवक भी अपने घर आ गया। कुछ ही दिन बाद दोनों दोबारा भाग गए। घर वाले मदद के लिए दौड़ते रहे, लेकिन पुलिस ने पूछताछ भी करना उचित नहीं समझा। इसके बाद घरवालों को जानकारी दी गई कि दोनों ने कोर्ट में शादी कर लिया है। किशोरी के चाचा का कहना है कि भतीजी नाबालिग है।

उसने दो साल पहले ही कक्षा आठ की परीक्षा पास किया है। उसके आधार कार्ड के अनुसार भी वह नाबालिग है। आरोप है कि उसका फर्जी आधार और अन्य कागजात तैयार करके बालिग साबित करके युवक ने पुलिस की सह पर कोर्ट में शादी कर लिया। यह भी आरोप है कि युवक भी कोर्ट में अपना नाम गलत बताया है।

इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज में उपासना कर सुहागिनें मांगेंगी पति की दीर्घायु, इसमें मेहंदी की रहती है खास भूमिका

घरवालों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी बात होगी तो जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें