फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़ीराम (गोरखपुर)। बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम जीरो पॉइंट के पास बुधवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक सोनू (22) का शव आवासीय कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए दिया गया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत का कारण और परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें। कानापार गांव निवासी सूर्यनाथ का बेटा सोनू कौड़ीराम में रहकर किन्नरों की गाड़ी चलाता था। करीब तीन माह पहले उसने शीला किन्नर से विवाह किया था। शीला के मुताबिक, बुधवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि सोनू उस पर रुपये और गाड़ी देने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने जान देने की बात कही। शीला के अनुसार, सोनू की बात सुनकर वह कमरे से बाहर निकल गईं। कुछ देर बाद लौटी तो सोनू कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद युवक की मौत की स्थिति और वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें