फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कमरे में बिस्तर पर मृत मिला युवक, चार दिन पहले पत्नी से हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। पिपराइच क्षेत्र के अतरौलिया गांव में बृहस्पतिवार शाम एक युवक कमरे में बिस्तर पर मृत मिला। छोटे भाई के बुलाने पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक शैलेश (30) का पत्नी अनीता यादव से अक्सर विवाद होता था। चार दिन पहले पत्नी के मायके पक्ष के एक रिश्तेदार ने शैलेश के साथ मारपीट की थी। इसके बाद अनीता दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तब से शैलेश घर में अकेला रह रहा था। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद से वह मानसिक तनाव में था।
बृहस्पतिवार शाम शैलेश का छोटा भाई सत्यम उसे बुलाने के लिए कमरे में पहुंचा। वहां शैलेश को बिस्तर पर मृत देखकर वह चीखने लगा। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने बताया कि युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह पता चल सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें