फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर देवर भाभी में हुई जमकर लड़ाई, ऐसे हो गई एक की मौत

Fri, 03 Jul 2020 04:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।

सार

  • दुलदुलिया गांव में सगे भाइयों के बीच चल रहा था जमीन बंटवारे का विवाद
  • आरोप है कि बड़े भाई की पत्नी के मायके से आए लोगों ने छोटे भाई की कर दी पिटाई
  • सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से देर रात इलाज के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
मृतक इसराफिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के दुलदुलिया गांव में दो भाइयों के बीच बंटवारे के विवाद में बड़े भाई के सुसराल से आए लोगों ने छोटे भाई की पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से छोटे भाई की हालत नाजुक हो गई। गुरुवार की रात में गोरखपुर के एक नर्सिंग होम में घायल छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, दुलदुलिया गांव निवासी सुल्तान मंसूरी के दो बेटे हैं मैनुद्दीन और इसराफिल। दोनों अलग रहते हैं। मैनुद्दीन पंजाब में नौकरी करता है और उसकी पत्नी मैतुल निशा घर रहती है। गुरुवार को जमीन के बंटवारे को लेकर मैनुद्दीन की पत्नी मैतुल निशा का देवर इसराफिल (30) से झगड़ा होने लगा। बाद में दोनों के बीच पुलिस हस्तक्षेप से समझौता हो गया।

आरोप है कि दोपहर दो बजे मैतुल निशा ने अपने मायके कुबेरस्थान थाने के गांव सिकटा फोन कर अपने भाइयों व भतीजे को बुलाकर उनसे देवर पर मारपीट की शिकायत की। इसी बीच इसराफिल भी वहां पहुंच गया। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे और दुबारा झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान हुई मारपीट में सिर में चोट लगने की वजह से इसराफिल बेहोश हो गया। इसकी जानकारी होने पर पिता व गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे और इसराफिल को सीएचसी फाजिलनगर ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और वहां से लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।

लेकिन देर रात परिजन गोरखपुर में ही प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां इलाज के दौरान इसराफिल की मौत हो गई। सुबह परिजन शव लेकर वापस गांव पहुंचे और पुलिस को खबर दी। इस संबंध में एसओ पटहेरवा मृत्युंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें