दुधारा क्षेत्र के बरडाड गांव का शख्स पॉजिटिव मिला है। पूर्व में शख्स के दो बेटे पॉजिटिव मिले थे। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 247 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 188 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। सात जगहें हॉटस्पॉट बनी हैं।
धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर गांव का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। वह 20 जून को मुंबई से लौटा था। धनघटा के एसओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि युवक की 26 जून को क्षेत्र के मल्हेपुर गांव में शादी हुई थी। मल्हेपुर गांव में पहले ही कुछ लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 29 जून को रैंडम जांच में युवक का सैंपल लिया गया था। गुरुवार को उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। दुल्हन, नाई, पंडित के अलावा जो भी युवक के संपर्क में आए होंगे, उन्हें जांच के लिए चिह्नित किया जा रहा है।