फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बस्ती में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Sat, 17 Jul 2021 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

चौरी मसकनवां मार्ग पर स्थित पिकौरा लाला गांव के पास हुआ हादसा।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी मसकनवां मार्ग पर स्थित पिकौरा लाला गांव के पास बसदेपुर मोड़ पर शुक्रवार की देर रात दो बाइक सवारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के जटौलिया गांव निवासी प्रधान जगदीश मौर्य के छोटे भाई शिव नरायन मौर्य उर्फ लल्लू पुत्र राम सिंह (21) व सुनील पुत्र सालिकराम (21) मोटर साइकिल लेकर चौरी बाजार जा रहे थे, वहीं गांव के ही निवासी सुमेरे पुत्र सकठू (30), बृजेश उर्फ परसादे पुत्र जगदेव (28) व लक्ष्मणपुर निवासी मोनू पुत्र सयमलाल (22) एक बाइक पर सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहे थे। 

अभी वह मार्ग पर स्थित पिथौरा लाला के पास पहुंचे ही थे कि दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके चलते पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने घायलों को चिकित्सीय उपचार के लिए निजी वाहन से श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने शिवनरायन मौर्या उर्फ लल्लू को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं सुमेरे व बृजेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक शिवनारायण अविवाहित था और विवाह की बात चल रही थी। वह अपने माता- पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा था। मृतक का बड़ा भाई गांव का मुखिया है। वहीं दूसरे नंबर का भाई चौकीदार है। पिता खेती किसानी का काम करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें