फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पट्टीदारों की प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 31 Jan 2022 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शनिवार को परिवार के साथ तरकुलहा देवी का दर्शन करने गए थे। वापस आए तो पता चला कि उनकी बेटी एवं भाई के परिवार से पानी गिरने की बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के जीतपुर में शनिवार रात अभिषेक शर्मा (20) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटका था। आरोप है कि पट्टीदारों की प्रताड़ना से आजिज आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया था।

विज्ञापन


पिता शेषनाथ की तहरीर पर पुलिस ने पट्टीदार शैलेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी परमिला, भाई नागेंद्र शर्मा, मुन्नी देवी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जीतपुर निवासी शेषनाथ शर्मा का इकलौता बेटा अभिषेक शर्मा शनिवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह 6:30 बजे जब परिवार के लोग कमरे में गए तो देखे कि वह फंदे से लटक रहा है। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन


पड़ोसियों के मुताबिक, शेषनाथ के दो भाई दूधनाथ व विश्वनाथ हैं। विश्वनाथ का परिवार पैतृक आवास से हटकर दूसरे जगह परिवार सहित रहता है। पैतृक आवास में दूधनाथ व शेषनाथ का परिवार रहता है। अभिषेक अक्सर शराब पीकर घर आता था। उसका पट्टीदारों से विवाद होता था। शनिवार रात भी घर में देर रात तक विवाद हुआ था।

शेषनाथ शर्मा ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर बताया कि वे शनिवार को परिवार के साथ तरकुलहा देवी का दर्शन करने गए थे। वापस आए तो पता चला कि उनकी बेटी एवं भाई के परिवार से पानी गिरने की बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था। आरोप है कि पट्टीदारों की प्रताड़ना की वजह से उसने खुदकुशी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें