फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक तरफा मोहब्बत में पागल हुआ शख्स, बिजली के खंभे पर चढ़कर दी खुदकुशी की धमकी

Sat, 06 Feb 2021 07:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
विज्ञापन
पोल पर चढ़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसांईं गांव के पास शनिवार की सुबह युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और तार पकड़ कर लटकने लगा।
विज्ञापन


गनीमत रही कि उस समय बिजली की सप्लाई बंद थी, जिससे दुर्घटना होनी से बची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाकर युवक को नीचे उतारा और शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक छावनी विकास यादव ने बताया कि मलौली निवासी युवक एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता है। दो दिन पहले युवक ने हाथ की नस काटकर और विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश भी की थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले वह ठीक होकर घर पर आया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह उसके खंभे पर चढ़ने की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने उसको नीचे उतारा और अपने साथ थाने ले गई। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में युवक ने आत्महत्या का जो प्रयास किया था, उसमें शिकायत नहीं मिली थी।

खंभे पर चढ़ने के मामले में उसका शांति भंग में चालान किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसी हरकत की तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें