फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEWS: बरात में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दूल्हा और उसके पिता हिरासत में

Thu, 26 May 2022 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के झंगहा में परछावन के दौरान मारपीट हुई। इस दौरान एक घायल युवक की मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना मिलते ही लड़की पक्ष ने शादी फिलहाल टाल दी है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात किया गया है। इससे पहले मृतक युवक से तिलक में भी मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
मृतक संगम यादव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के दीवां गांव में बुधवार की रात बरात के परछावन के दौरान संगम यादव (32) की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दूल्हे के मामा और परिजनों ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद पहुंची खजनी पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। इसके बाद लड़का और लड़की के पक्ष वालों ने रजामंदी से नवंबर तक शादी टाल दी। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव के सुभाष चौहान के बेटे इंदल चौहान का एक सप्ताह पहले तिलक था। तिलक में संगम भी शामिल हुआ था। खाना खाने के बाद हाथ धोते समय पानी दूल्हे के मामा पर पड़ गया था, जिसको लेकर मारपीट हुई थी। बाद में संगम पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट की और खाने के बर्तन पलट दिया था।

उस समय गांव के संभ्रांत लोगों ने मामले को शांत करा दिया था और पुलिस तक जानकारी नहीं पहुंची थी। आरोप है कि बुधवार की शाम सात बजे इंदल चौहान की बरात खजनी के उनवल में जा रही थी। परछावन में संगम भी आ गया था। इस दौरान दूल्हे इंदल के मामा और उसके बेटे तथा अन्य लोगों ने तिलक में हुए विवाद की रंजिश में संगम की पिटाई कर दी। इससे संगम गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

मौत के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसपी नार्थ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बीच-बचाव कर दूल्हे और कुछ लोगों को बरात के लिए विदा कर दिया लेकिन लड़की पक्ष को जब यह पता चला कि दूल्हे पक्ष के लोग हत्या के आरोपी हो गए हैं तो उन्होंने बाद में शादी की बात सामने रख दी। जिस पर लड़के पक्ष के लोग भी राजी हो गए। मृतक संगम के पिता रामानंद ने पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर देर रात पुलिस ने दूल्हा इंदल और उसके पिता सुभाष को हिरासत में ले लिया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि मारपीट के दौरान युवक की मौत हुई है। तिलक के दिन भी मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। मृतक के परिजनों ने दूल्हे के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।

संगम साथियों को लेकर गया था बरात रोकने

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आ रहा है कि संगम यादव ने तिलक में विवाद के बाद बरात न चढ़ने देने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद संभ्रांत लोगों ने समझौता कराया था। बताया जा रहा है कि संगम कई साथियों के साथ बरात रोकने गया था। इसी बात को लेकर मारपीट हुई, जिसमें संगम की जान चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें