फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदेश के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का यहां ले सकेंगे लुत्फ, जल्द हो जाएगा तैयार

Fri, 01 Mar 2024 01:15 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के रामगढ़ताल में जल्द ले सकेंगे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ। बृहस्पतिवार को देर शाम फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को रामगढ़ताल में उतारा गया था। सीएम योगी इसका लोकार्पण कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
रामगढ़ ताल के पास तैयार हो रहा प्रदेश का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में लेक क्वीन क्रूज के बाद रामगढ़ताल में जल्द ही लोग फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकेंगे। लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार देर शाम करीब 7.30 बजे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को रामगढ़ताल में उतारा गया। इसके इंटीरियर का काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन


100 फीट लम्बाई और 33 फीट चौड़ाई के इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की क्षमता 150 लोगों की है। इसके अलावा 50 की संख्या में स्टाफ मौजूद रहेगा। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण पर तकरीबन 10 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि बैठने के बाद इससे रामगढ़ताल का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन नया सवेरा पर बने प्लेटफार्म नम्बर 02 से किया जाएगा। फर्म के निदेशक रक्ष राजीव ढींगरा ने बताया कि उनकी कोशिश इसे मार्च मध्य में लोकार्पित कराने की है।
विज्ञापन


साढ़े तीन घंटे में मिली सफलता
बृहस्पतिवार शाम 4 बजे से फ्लोट को पानी में उतारने की कोशिशों में सफलता देर शाम 7.30 बजे मिली। इस दौरान निदेशक रक्ष राजीव ढींगरा, जीएम उग्रसेन सिंह, जीएम फारेस्ट क्लब राहुल सिंह, जीएम रायल रेजिडेंसी राकेश राय, असरफ जमाल समेत सभी के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

नवंबर 2022 से हो रहा था निर्माण
इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण नवंबर 2022 में शुरू हुआ। तकरीबन 200 टन वजन के इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण में 10 करोड़ रुपये के करीब धनराशि खर्च हुई है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की मालिक लेकवर्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशक रक्ष राजीव ढींगरा को गोरखपुर विकास प्राधिकरण को प्रतिमाह 4,52,500 रुपए एवं जीएसटी देना होगा। फर्म को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के संचालन का अधिकार 15 साल के लिए मिला है।

100 से 150 रुपये में मिलेंगे लजीज व्यंजन
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर फूडकोर्ट होगा जिसमें 100 से 150 रुपये में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। द्वितीय तल पर लग्जरी बार, रेस्टोरेंट, डिस्क की सुविधा रहेगी। ब्रेक फास्ट, लंच, हाई टी और डिनर उपलब्ध होगा। तृतीय तल ओपेन डेक होगा जिस पर पयर्टक सैर का आनंद ले सकेंगे। पार्टियां कर सकेंगे।

इसका संचालन सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा। भीड़ को मैनेज करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पयर्टकों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट भी लगाई गई हैं। प्रथम और द्वितीय तल पूरा वातानुकूलित रहेगा।

सुरक्षा के साथ पर्यावरण का भी रखा गया है ध्यान
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर सुरक्षा की दृष्टि से बाउंसर और लाइफ गार्ड की टीम मौजूद रहेगी। लाइफ सेविंग इक्विपमेंट्स के साथ फायर फाइटिंग सिस्टम भी उपलब्ध रहेगा। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जीरो वेस्ट मैनेजमेंट के तर्ज पर काम करेगा। यहां गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र होगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि ताल में कचरा न जाए।

बल्कि गीला एवं सूखा कचरा एकत्र कर उसे नगर निगम या जीडीए की कचरा उठाने वाली गाड़ियों को उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उचित ढंग से उसका निस्तारण हो। ताल की वनस्पतियों, जलीय जीव एवं पक्षियों मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए झील की बायोलॉजिकल सुरक्षा का ध्यान भी रखा जाएगा।

जीडीए उपाध्यक्ष  आनंद वर्द्धन ने बताया कि  फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को रामगढ़ताल में उतारने में देर शाम सफलता मिल गई। अब उसके इंटीरियर का काम कराया जाएगा। 10 मार्च तक काम पूरा होने के बाद लोकार्पण कराया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें