फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला टेस्ट द बेस्ट: घर पर आसानी से बना सकते हैं मशरूम पिज्जा

Tue, 14 Feb 2023 02:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

इस पिज्जा को बनाना बहुत ही आसान है, इसे बनाने के लिए मशरूम, चीज, टमाटर, स्वीट कॉर्न और प्याज की जरूरत होती है। मिनी मशरूम पिज्जा को बनाने में सिर्फ 35 मिनट का समय ही लगेगा।

 
विज्ञापन
मशरूम पिज़्ज़ा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिज्जा एक ऐसा स्नैक्स है जिसे सभी वर्ग पसंद करते हैं। बच्चों, युवा, बड़े और बुजुर्ग सभी को पिज्जा पसंद आता है। अगर आप भी पिज्जा का शौक रखते हैं तो घर बैठे आराम से बना सकते हैं। खास तौर पर मशरूम का पिज्जा लोगों को खूब भाता हैं। घर बनाने वाले कुछ पिज्जा जैसे, कॉर्न, चीज और मशरूम से मिनी मशरूम पिज्जा। ये बनाने में बहुत ही आसान है और घर पर मौजूद बच्चे भी इसे खाकर बहुत ही खुश हो जाएंगे। घर में एक साथ खाने के अलावा अगर आप चाहें तो बच्चों को टिफिन में भी पैक कर दे सकते हैं।

विज्ञापन


मिनी मशरूम पिज्जा बनाने के लिए सामग्री
इस पिज्जा को बनाना बहुत ही आसान है, इसे बनाने के लिए मशरूम, चीज, टमाटर, स्वीट कॉर्न और प्याज की जरूरत होती है। मिनी मशरूम पिज्जा को बनाने में सिर्फ 35 मिनट का समय ही लगेगा।

पिज्जा बनाने वाला सामान
2 पिज्जा बेस, 2 कप चीज, 1 कप मशरूम, 1 कप स्वीट कॉर्न, पिज्जा सॉस के लिए 3 कप टमाटर प्यूरी, 2 टेबल स्पून प्याज, 1 टी स्पून लहसुन, 1 टी स्पून रोजमेरी नमक और काली मिर्च (स्वादानुसार)।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

सबसे पहले पिज्जा बेस लें, उसमें से कटर की मदद से गोल छोटे पीस काट लें। जब चीज हल्का मेल्ट हो जाए, तो निकालकर सर्व करें। कांटे की मदद से उसमें छेद कर लें। .इन्हें गर्म किए ओवन में पांच मिनट के लिए रख दें। एक पैन में लहसुन और प्याज डालकर भून लें। इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी, रोजमेरी और नमक डालें। सॉस के गाढ़ा होने तक पकाएं।

सॉस को मीठा करने के लिए आप इसमें एक चुटकी चीनी भी डाल सकते हैं। अब टोस्ट किए पिज्जा बेस लें। उसके ऊपर सॉस लगाएं।.फिर मशरूम, स्वीट कॉर्न और कद्दूकस किया चीज डालें। दोबारा ओवन में दो मिनट के लिए बेक करें। जब चीज हल्का मेल्ट हो जाए, तो निकालकर सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें