फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : जिले के 120 पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्व. चंद्रमौली पांडेय की पुण्यतिथि पर मंगलवार को सैयद मोदी स्टेडियम में आयोजित अंडर-17 जिला स्तरीय बालक कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के लगभग 120 पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फ्री स्टाइल 45-55 किग्रा में हिमांशु मणि डेरवा प्रथम, सचिन गौड़ बंदुवारी द्वितीय और हिमांशु रेलवे स्टेडियम व अंश यादव खजनी तीसरे स्थान पर रहे। फ्री स्टाइल 56-65 किग्रा में रिंकू यादव खुटभार प्रथम, आशु यादव खुटभार द्वितीय और निखिल निषाद रेलवे स्टेडियम व अभिषेक बहरामपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ्री स्टाइल 66-74 किग्रा में सुमित डेरवा प्रथम, रमेश प्रजापति द्वितीय, सक्षम पाठक रेलवे स्टेडियम व अभिनव कृष्णानगर तृतीय पर रहे। फ्री स्टाइल 74 किग्रा से अधिक भारवर्ग में राकेश रेलवे स्टेडियम प्रथम, शौर्य प्रताप रेलवे स्टेडियम) द्वितीय, साहित्य रेलवे स्टेडियम व जयवीर यादव रेलवे स्टेडियम तृतीय स्थान पर रहे। ग्रीको रोमन में लक्की निषाद जंगल धूषण प्रथम, आयुष मौर्य रेलवे स्टेडियम द्वितीय और अभय सिंह डेरवा तृतीय स्थान पर रहे।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष अनुज मित्तल एवं नरसा के महासचिव अक्षय मिश्रा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक जेपी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के उप क्रीड़ाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, राकेश सिंह पहलवान, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, शंभूनाथ तिवारी, विवेकानंद तिवारी, सुभाष राय, शत्रुघ्न राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें