कोरोना के साथ मलेरिया जांच जरूर कराएं
सीएमओ ने बताया कि लक्षण दिखने पर कोरोना के साथ मलेरिया की भी जांच करानी चाहिए। मलेरिया ग्रस्त कोरोना के मरीज को स्टेरायड देना जानलेवा हो सकता है, इसलिए दोनों जांच आवश्यक है।
2021 में मिले थे मलेरिया के 11 मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में जिले में मलेरिया के मामले तो मिले हैं, लेकिन समय से इलाज मिलने के कारण मौत नहीं हुई है। वर्ष 2017 में 70,688 जांच के सापेक्ष 25, वर्ष 2018 में 71,556 जांच के सापेक्ष पांच, वर्ष 2019 में 72,833 जांच के सापेक्ष 11, वर्ष 2020 में 26,058 जांच के सापेक्ष एक, वर्ष 2021 में 48,126 जांच के सापेक्ष 11 और वर्ष 2022 में 16,063 जांच के सापेक्ष मलेरिया का एक मरीज मिला हैं।