फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day 2021: पर्यावरण को संजीवनी देने के लिए 67 लाख पौधे 36 नर्सरियों में, पीपल और बरगद के पौधों की मांग अधिक

Sat, 05 Jun 2021 04:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

36 नर्सरियों में पौधों को संरक्षित रखने की जिम्मेदारी वन विभाग के पास। नर्सरियों में ऑक्सीजन देने वाले बरगद, पीपल व पाकड़ के पौधे अधिक।
 
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस 2021। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए इस बार गोरखपुर में 67 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। वन विभाग के रेंजर, फारेस्टर और माली कर्मियों ने मिलकर कोरोना काल में जिले की 36 नर्सरियों में लाखों पौधे उगा डाले हैं। नर्सरियों में अधिक ऑक्सीजन देने वाले पाकड़, बरगद और पीपल के पौधों को अधिक तैयार किया गया है।
विज्ञापन


डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि पौधों को लगाने की प्रक्रिया एक या दो दिनों की नहीं होती। पिछले वर्ष से नर्सरियों में पौधों के बीज लाकर पॉलिथीन समेत जमीन में लगा दिए गए थे। लॉकडाउन के दौरान वन विभाग के स्टाफ ने काम किया। इस समय सभी नर्सरियों में 67 लाख पौधे तैयार हो चुके हैं। इनमें इस वर्ष के तैयार किए 44 लाख पौधे शामिल हैं। पिछले वर्ष के बचे 22 लाख पौधे भी हैं। पौधरोपण के संबंध में शासनादेश के बाद पौधों को देना शुरू किया जाएगा।
 
पीपल और बरगद के पौधों की मांग अधिक
पौधरोपण के लिए पीपल, पाकड़ और बरगद के पौधों की मांग अन्य तरह के पौधों की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक है। कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। लोग ऐसे पौधों की मांग कर रहे हैं जो अधिक मात्रा में ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं। डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि वन विभाग के पास 34 नर्सरी हैं, जिनमें करीब 67 लाख पौधे तैयार हैं। जिसे भी पौधे लगाने हैं वह विनोद वन के पीछे रामगढ़ नर्सरी से पौधे ले सकता है। कुमार बताते हैं कि इस बार काफी संख्या में लोग ज्यादा ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें