फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2023: ट्रेविस के चौके-छक्कों ने बिगाड़ दी सट्टेबाजों की भी लय, भारत की जीत पर लगे थे ज्यादा दांव

सार

ऑनलाइन सट्टे बाजार के एक खिलाड़ी ने बताया कि यहां दो अलग-अलग भाव में सट्टा खेला जा रहा था। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में सट्टेबाजों ने दांव लगाए। बेतियाहाता में पान की दुकान पर आया एक ग्राहक मैच के अपडेट के बारे में लगातार जानकारी ले रहा था।
विज्ञापन
गीता प्रेस रोड पर स्क्रीन पर मैच देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच में जैसे ही आस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की, सट्टेबाजी के धंधेबाजों के चेहरे उतर गए। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के चौके- छक्कों ने गेंदबाजों के साथ सट्टेबाजों की भी लय बिगाड़ दी। भारत की जीत पर दांव लगाने वालों को जहां तगड़ा झटका लगा, वहीं आस्ट्रेलिया पर रकम लगाने वालों ने मोटा मुनाफा कमाया। ऑस्ट्रेलिया की जीत का भाव शुरू में कम था, लेकिन जैसे-जैसे भारत के विकेट गिरते गए, सट्टेबाजों को भी झटके लगते गए।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग शुरू होने के बाद भी सट्टा बाजार में भारत का भाव मजबूत था। भारतीय गेंदबाजों ने शुरू में तीन विकेट झटककर इस भाव को बनाए रखा। लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड

के टिक जाने के बाद भाव भी पलटने लगा। शतक लगाने के बाद सट्टे का भाव ऑस्ट्रेलिया की जीत की तरफ भागने लगा।

ऑनलाइन सट्टे बाजार के एक खिलाड़ी ने बताया कि यहां दो अलग-अलग भाव में सट्टा खेला जा रहा था। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में सट्टेबाजों ने दांव लगाए। बेतियाहाता में पान की दुकान पर आया एक ग्राहक मैच के अपडेट के बारे में लगातार जानकारी ले रहा था। बात-बात में ही उससे पता चला कि अभी तीन विकेट ही ऑस्ट्रेलिया के गिरे हैं, भाव नहीं बदलेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अजब-गजब: कथावाचक के चालक को भारत रत्न की इच्छा...साहब ने औचित्य भी नहीं पूछा

पूछने पर बताया-भारत की जीत पक्की है। उसने जीत पर 50 हजार रुपये का दांव लगाया है। जितने पर उसे दोगुने का ही फायदा होगा। तीन विकेट गिर ही गए हैं। स्पिनर के आते अभी और विकेट गिरने शुरू होंगे। पूछने पर बताया कि मैच के जीत-हार ही नहीं, टॉस, हर गेंद, ओवर, शॉट, कैच, रन पर पैसा लगाया जा रहा है।

मोहद्दीपुर के एक ऑनलाइन सटोरी ने बताया कि आज के मैच में यहां के लोगों के करोड़ों रुपये डूब गए। उसने बताया कि भारत की जीत को लेकर सभी आश्वस्त थे और लगभग 99 प्रतिशत लोगों ने दांव भी यही लगाया था। लेकिन, ट्रेविस हेड के साथ दूसरे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन जान के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 36वें ओवर में 203 रन बना लिए थे। हर गेंद के साथ भारत के हाथ से मैच निकलने लगा।

उसने बताया कि एक समय आया जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 22 गेंद पर 66 रन चाहिए था, उधर भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले पा रहे थे। तब पूरी तरह तय हो गया कि अब जीत ऑस्ट्रेलिया की ही होगी। सुबह से चल रहा दांव उल्टा हो गया और भारतीय टीम का भाव 40 ओवर के बाद जीतने पर शून्य का हो गया था।

इसे भी पढ़ें: छठ माता की जय-जयकार से गूंजी गोरक्षनगरी, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, सूर्य को दिया गया अर्घ्य

मुंबई और बंगलूरू से संचालित होता है सट्टे का भाव
सट्टेबाजी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सट्टे का भाव मुंबई और बंगलूरू में बैठे बुकी के जरिए संचालित होता है। मैच शुरू होने के कुछ घंटे पहले बुकी रेट खोल देते हैं। शहर में फोन और इंटरनेट के जरिए सट्टेबाज करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा कर जाते हैं। सूत्र ने बताया कि विश्वकप मैच फाइनल में टॉस, इनिंग, बैटिंग, बॉलिंग, विकेट, स्लॉग ओवर में छक्के और चौके का पूरा कैलेंडर बना था। ऑनलाइन और ऑफलाइन इसी में भाव लगाए जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: छठ पूजा में भी राजनीति: पिपराइच में नेता का बैनर लगा जलपान स्टॉल चलाने पर बवाल, मारपीट में तीन घायल

दांव लगता है ऑनलाइन, लेकिन लेन-देन नकद
सट्टेबाज एप की मदद से अपना दांव और पैसा लगाते हैं। लेकिन पैसे का लेन-देन नकद होता है। सट्टे की रकम हर गेंद पर बदलती है। कोई रन के हिसाब से तो कोई विकेट के आधार पर अपना दांव लगाता है। सट्टेबाज इसका पूरा हिसाब रखते हैं। अगले दिन रुपये का लेन-देन होता है। सट्टा खेलने के लिए क्रिकेट बीट, क्विक बीट, बीट कूलर, ईसाई फाक्स समेत कई एप पर भी सट्टेबाज पैसे लगाते हैं।

ऐसे लगता है दांव
  • टॉस और पहले बल्लेबाजी के फैसले पर
  • टीमों की जीत और हार को लेकर
  • किस ओवर में किस बॉल पर कितना रन बनेगा
  • कौन बल्लेबाज और गेंदबाज खास परफार्मेंस दिखाएगा
  • खास बल्लेबाज या गेंदबाज के प्रदर्शन पर
  • मैच के अंतिम ओवर में कितने रन बनेंगे
  • मैच कितने ओवर में खत्म हो जाएगा

इसे भी पढ़ें: कोऑपरेटिव बैंक के सहायक सचिव सहित सात पर केस, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

रोहित शर्मा से थी आस...आउट होते ही व्यापारी हुए उदास
जब तक क्रीज पर रोहित शर्मा डंटे थे, शहर के व्यापारियों को भारत की जीत की आस थी। लेकिन उनके आउट होते ही चारों ओर निराशा फैल गई।

परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक संजय अग्रवाल ने बताया कि मैच देखने की बहुत तैयारी की थी। लेकिन, दस ओवर के बाद ही घर से दुकान आ गए। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम बेहद सुरक्षात्मक होकर खेलने लगी।

इसे भी पढ़ें: छठ की खरीदारी के लिए पत्नी ने रुपये मांगे तो पीटकर मार डाला, शव जंगल में फेंका

बलदेव प्लाजा के व्यापारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि विराट कोहली के आउट होने के बाद तो एकदम से उम्मीद कम हो गई। सूर्य कुमार यादव से उम्मीद थी लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर पाए।

विजय चौराहे के रूंगटा एजेंसी के निदेशक आनंद रूंगटा ने बताया कि जीत-हार अपनी जगह होती है। लेकिन, देखकर लगा कि ऑस्ट्रेलिया विजेता बनने के लिए खेल रही थी। सिंह बर्गर के निलेश सिंह ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लगाए हर छक्के पर लोगों को गुलाब जामुन खिलाकर जश्न मनाने की तैयारी की थी। लेकिन, रोहित के आउट होने के बाद सभी निराश हो गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें