फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रशिक्षित शिक्षक ही विद्यार्थियों की मजबूत नींव तैयार करेंगे

Fri, 07 Aug 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के गुरु गोरक्षनाथ सभागार में बृहस्पतिवार को स्काउट एवं गाइड की ओर से बेसिक शिक्षकों और बेसिक शिक्षा विभाग के एआरपी के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इनमें स्काउट-गाइड प्रशिक्षण को विद्यालय स्तर पर बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिला मुख्यायुक्त और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राम जन्म सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों की मजबूत नींव तैयार करता है।
विज्ञापन

डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने कहा कि शिक्षकों को स्काउट-गाइड के मूल सिद्धांतों के अनुरूप बच्चों में मानव सेवा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना विकसित करनी चाहिए। सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय से शिक्षकों का प्रशिक्षित होना जरूरी है तभी अधिक से अधिक बच्चों को स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से बच्चे और शिक्षक सुयोग्य नागरिक बनकर समाज निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड प्रतिमा शुक्ला ने किया और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यशाला में डीटीसी स्काउट अजय कुमार सिंह, रामआशीष शर्मा, सुषमा त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रजापति सहित 80 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें