फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रजही में मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Wed, 09 Nov 2022 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रजही गांव के शिवमंदिर टोले में रामपति का मकान है। वह परिवार के साथ रहकर मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। यहीं पड़ोस में नंदलाल भी रहते हैं, जो ऑटो चलाते हैं। नंदलाल ने बकरी पालन भी किया है। मंगलवार को उनकी बकरी रामपति के घर में घुस गई। कुछ अनाज खा गई।
विज्ञापन
घायल रामप्रीत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के रजही के शिवमंदिर टोले में मंगलवार शाम पड़ोसियों ने घर में घुसकर रामपति (50) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर धारदार हथियार, ऑटो व बाइक बरामद कर ली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रजही गांव के शिवमंदिर टोले में रामपति का मकान है। वह परिवार के साथ रहकर मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। यहीं पड़ोस में नंदलाल भी रहते हैं, जो ऑटो चलाते हैं। नंदलाल ने बकरी पालन भी किया है। मंगलवार को उनकी बकरी रामपति के घर में घुस गई। कुछ अनाज खा गई। इसकी जानकारी होने पर रामपति पत्नी के साथ नंदलाल के घर शिकायत करने गए थे। उस समय नंदलाल नहीं थे।

बाद में नंदलाल आया और परिजनों के साथ रामपति के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि इस दौरन मारपीट करने के साथ ही आरोपियों ने रामपति पर फरसा और भाला से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई हैं। रामपति की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि घायल को भर्ती कराया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें