फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 12 कार्यों से सुधरेगी शहर की पानी और सीवर व्यवस्था

Thu, 13 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब 65 लाख रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार
विज्ञापन

- पुरानी लाइन बदलने का काम भी होगा
- महादेव झारखंडी, शक्तिनगर, सालिकराम नगर, कृष्णानगर समेत कई इलाकों में होगा कार्य


गोरखपुर। महानगर के विभिन्न वार्डों में पानी की पाइपलाइन का विस्तार, पुरानी पाइपलाइन बदलने और सीवर लाइन बिछाने के काम जल्द शुरू होंगे। नगर निगम के जलकल विभाग ने करीब 65 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाले 12 कार्यों के लिए ऑफलाइन टेंडर निकाला है। 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक निविदाएं जमा की जा सकेंगी और उसी दिन शाम चार बजे इन्हें खोला जाएगा। निविदा पत्र 21 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक खरीदे जा सकेंगे।

निविदा के तहत वार्ड 63 के जगन्नाथपुर और बजरंग नगर कॉलोनी में 125 मीटर पेयजल पाइपलाइन का विस्तार और 175 मीटर एचडीपीई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। वार्ड नंबर एक महादेव झारखंडी में 620 मीटर पाइपलाइन बदलने और विस्तार का काम होगा। शक्तिनगर के वार्ड 46 में 225 मीटर, सालिकराम नगर के वार्ड 35 में 588 मीटर और कृष्णानगर के वार्ड 40 में 207 मीटर पुरानी पानी की पाइपलाइन बदली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वार्ड 47 बक्शीपुर में 100 मीटर, वार्ड एक श्रुति बिहार कॉलोनी में 370 मीटर, वार्ड 44 बसंतपुर में 142 मीटर और वार्ड 33 नरसिंहपुर में 120 मीटर पानी की पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। वहीं, वार्ड 57 रायगंज में ज्ञान चाय वाली गली में 60 मीटर लंबी 160 एमएम एचडीपीई सीवर लाइन का विस्तार प्रस्तावित है। वार्ड 52 विजय चौक पर स्टॉप वाल्व भी लगाया जाएगा। जलकल के जीएम रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। जेई जलकल राकेश यादव ने बताया कि चार वार्डों में कार्य होने हैं इससे लोगाें को पानी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें