फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिक्सलेन फ्लाईओवर तैयार, 50 से अधिक स्पीड पर नहीं चल सकेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के यातायात को नई रफ्तार देने वाला देवरिया बाईपास से टीपीनगर तक का बहुप्रतीक्षित सिक्सलेन फ्लाईओवर लगभग पूरी तरह तैयार हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, 20 जून तक इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर पर वाहनों की अधिकतम गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के अधिकांश हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में देवरिया बाईपास मोड़ की ओर दोनों पुलों को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य अगले एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अंतिम निरीक्षण और औपचारिकताओं को पूरा करते हुए लोकार्पण की प्रक्रिया शुरू होगी।
फ्लाईओवर पर आवश्यक सुविधाओं का काम भी लगभग समाप्त हो चुका है। एसबीआई के सामने स्थित प्रवेश बिंदु पर गेट लगा दिया गया है। इसके अलावा पूरे फ्लाईओवर पर प्रकाश व्यवस्था, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड लिमिट संबंधी बोर्ड भी स्थापित कर दिए गए हैं। वहीं, मोड़ों और कर्व वाले हिस्सों पर यह सीमा घटाकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और यातायात सुरक्षित बना रहे।
विज्ञापन

सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और शेष कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर शुरू होने के बाद देवरिया बाईपास, टीपीनगर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें