फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब इंडियन रेलवे और ओएनजीसी की टीम ने जीता

Sun, 01 Mar 2020 09:39 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गगहा (गोरखपुर)।

सार

  • 62वीं बाबा शक्ति सिंह स्मृति राष्ट्रीय महिला व पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में मुंबई और पंजाब पुलिस को हराया
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

62वीं बाबा शक्ति सिंह स्मृति राष्ट्रीय महिला व पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब इंडियन रेलवे और ओएनजीसी की टीम ने जीता। क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल के मैदान पर रविवार को खेले गए महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में इंडियन रेलवे ने मुंबई को 3-2 से जबकि पुरुष वर्ग में ओएनजीसी ने पंजाब पुलिस को 3-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में पहला सेट इंडियन रेलवे ने 27 - 25 से जीता।
विज्ञापन


दूसरे सेट में मुंबई की टीम ने कड़ी टक्कर दी और 32-30 से सेट जीत लिया। तीसरा सेट में इंडियन रेलवे की निर्मल व देविका ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए 25-16 से सेट अपने नाम कर लिया। चौथे सेट में मुंबई की रूखसना खातून व चेतना ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए सेट को काफी संघर्ष के बाद 28-26 से जीत कर मैच 2-2 की बराबरी पर ला दिया। पांचवां व निर्णायक सेट में इंडियन रेलवे ने 16-14 से जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग का फाइनल मैच पंजाब पुलिस और ओएनजीसी आसाम के बीच खेला गया। ओएनजीसी ने तीनों सेट 25-21, 25-20, 25-23 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने विजेता महिला और पुरुष टीम को 51-51 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दोनों वर्गों के उपविजेता टीम को 31-31 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान किया गया। विशिष्ठ अतिथि सासंद रवि किशन, राज्य मंत्री श्रीराम चौहान थे। कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप सिंह बबलू एवं आयोजन सचिव सुधीर सिहं ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान प्रिंस सिंह, राधे सिंह, सींकू सिंह, अंकुर सिंह, अनिकेत सिंह, राघवेंद्र सिंह, संजीव सिंह, वेदांत सिंह, भगवान सिंह, रणजीत सिंह राज, रणजीत शाही, सादिक अली, समिति के संरक्षक अरूण सिंह, सामंत सिंह, आर आर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. प्रभुनाथ सोनकर, अतुल सिंह, जयवीर सिंह, अनिल सिंह, मुनेन्द्र सिंह, लालू सिंह, शत्रुजीत सिंह, अजीत सिंह, तारा सिंह, कृपाशंकर सिंह, केडी भट्ट, आदित्य सिंह आगू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें