महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने की वजह से निजी सेंटरों पर भीड़ बढ़ गई है। अस्पताल के आसपास चल रहे सेंटर पर मजबूरी में 800 से एक हजार रुपये देकर अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है।
अल्ट्रासाउंड मशीनें खराब होने की आशंका
100 बेड मैंटरनिटी विंग में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं। रेडियोलॉजिस्टों के स्थानांतरण के बाद दोनों मशीनें चार दिनों से बंद हैं। अस्पताल प्रशासन को डर है कि अगर मशीनें ऐसी ही बंद रहीं तो खराब हो जाएंगी।
महिला अस्पताल एसआईसी डॉ. एनके श्रीवास्तव ने कहा कि रेडियोलॉजिस्टों के स्थानांतरण के बाद केवल एक रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों को दिक्कतें हो रही है। रेडियोलॉजिस्ट की मांग की गई है।