फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बाजार पर चढ़ा करवा चौथ का रंग, महिलाओं ने खूब की खरीदारी, कल रखेंगी व्रत

Wed, 12 Oct 2022 05:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

आर्यनगर के साड़ी विक्रेता नीरज अग्रवाल ने बताया कि दो साल बाद कोरोना का प्रभाव कम होने के नाते बाजार पूरी तरह गुलजार है। शृंगार सामग्री के दुकानदार इमरान ने बताया कि मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, डिजाइनर कंगन, नेल पॉलिश, लिपस्टिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
करवा चौथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं बृहस्पतिवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इससे पहले बुधवार को बाजार में खूब चहल-पहल रही। दो साल बाद कोरोना का प्रभाव कम होने पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बड़ी संख्या में महिलाएं गहनों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी के लिए पहुंच रहीं हैं।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को बारिश कुछ कम हुई तो शहर के पांडेयहाता, शाहमारुफ, रेती, गीता प्रेस रोड, घंटाघर, आर्य नगर, असुरन चौक, गोलघर के बाजार गुलजार रहे। बाजार में आई नई चुनरी प्रिंटेड, डिजाइनर साड़ी, गोटा पट्टी साड़ी, बनारसी साड़ी और सिल्क की साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हैं। गहनों के बाजार की भी चमक बढ़ गई है। महिलाएं मन पसंद कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं।

आर्यनगर के साड़ी विक्रेता नीरज अग्रवाल ने बताया कि दो साल बाद कोरोना का प्रभाव कम होने के नाते बाजार पूरी तरह गुलजार है। शृंगार सामग्री के दुकानदार इमरान ने बताया कि मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, डिजाइनर कंगन, नेल पॉलिश, लिपस्टिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि की बिक्री बढ़ गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर में हो रही एडवांस बुकिंग

करवाचौथ को लेकर कई हफ्ते पहले से ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग चल रही है। मोहद्दीपुर स्थित वॉल्यूम ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रीति जायसवाल ने बताया कि अब तक 19 महिलाओं ने बुकिंग कराई है। दूसरी ओर, इस बार गोलघर और सिटी मॉल, ओरियन मॉल, एडी मॉल आदि में मेहंदी लगाने के लिए 50 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे। गोलघर में ज्यादातर शृंगार की दुकानों के बाहर करवाचौथ के दिन मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की कतार लगती है।

पूजन सामग्रियों की सजीं दुकानें
करवाचौथ में लगने वाली पूजन सामग्रियों की दुकानें सज गईं हैं। बाजारों में ठेलों पर करवा, दीये, सीक, चलनी के साथ ही पूजन विधि एवं कहानी की किताबें बिक रही हैं।

बोली महिलाएं
करवाचौथ का इंतजार साल भर रहता है। ऐसे में इसकी तैयारी भी हफ्ता भर पहले शुरू हो जाती है। इस साल पूरे हर्ष उल्लास के साथ परिवार की सभी महिलाओं के साथ मिलकर त्योहार मनाना है। - रिंकी पांडेय, पादरी बाजार।

सुहागिनों के लिए करवाचौथ का विशेष महत्व है। ऐसे में महिलाओं में उत्साह नजर आना स्वाभाविक है। करवाचौथ के लिए सिल्क की साड़ी के साथ ही शृंगार के सामानों की खरीदारी कर ली है। पूजन सामग्री भी खरीद लाई हूं। - प्रिया, शाहपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें