फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: टेबल टेनिस के फलक पर चमक रही नन्ही सितारा, 10 साल की उम्र में हासिल की खास मुकाम

Wed, 12 Oct 2022 04:58 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।

सार

एमपी बालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा पांचवीं की छात्रा अर्निका विश्वकर्मा आठ साल की उम्र से ही टेबल टेनिस की प्रैक्टिस कर रही हैं। उनके प्रदर्शन को निखारने में उसके कोच विनीत चौरसिया का मार्गदर्शन बेहद अहम है। विनीत ने बताया कि अर्निका रोजाना दो घंटे टेबल टेनिस की प्रैक्टिस करती है।
विज्ञापन
टेबल टेनिस खिलाड़ी अर्निका विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महज दस साल की उम्र में ही टेबल टेनिस के फलक पर गोरखपुर की एक नन्ही सितारा अपनी चमक बिखेर रही है। छोटी सी उम्र में अपनी उपलब्धियों के दम पर अर्निका, अंडर-11 (होप कैटेगरी) आयु वर्ग में यूपी में पांचवें स्थान पर 20 अंकों के साथ काबिज हैं। रविवार को गोरखपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस में अर्निका ने पांच आयु वर्गों में जीत हासिल कर अपनी प्रतिभा को साबित करके दिखाया भी।

विज्ञापन


एमपी बालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा पांचवीं की छात्रा अर्निका विश्वकर्मा आठ साल की उम्र से ही टेबल टेनिस की प्रैक्टिस कर रही हैं। उनके प्रदर्शन को निखारने में उसके कोच विनीत चौरसिया का मार्गदर्शन बेहद अहम है। विनीत ने बताया कि अर्निका रोजाना दो घंटे टेबल टेनिस की प्रैक्टिस करती है।
 
विनीत चौरसिया ने बताया कि अर्निका के परिवार में खेल के प्रति रुचि तो सबकी रही है, मगर कोई खिलाड़ी नहीं है। उनकी बुआ शारीरिक शिक्षिका रचना विश्वकर्मा उन्हें उनके पास लेकर आईं थीं। तकरीबन डेढ़ साल से अर्निका गांधी गली स्थित गोरखपुर टेबल टेनिस एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहीं हैं। अर्निका बक्शीपुर, चौरहिया गोला की रहने वाली हैं। उनके पिता अमर विश्वकर्मा चावल व्यवसायी हैं। मां अनुराधा गृहिणी हैं। परिवार में चार साल की एक और छोटी बहन गौरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस में ही बनाना है कॅरिअर

अर्निका ने बताया कि टेबल टेनिस में ही उन्हें अपना कॅरिअर बनाना है। वह पढ़ाई के साथ साथ खेल पर पूरा फोकस कर रही हैं। परिवार के साथ साथ स्कूल और एकेडमी में उन्हें सभी बेहतर करने को प्रोत्साहित करते हैं।

ये हैं उपलब्धियां
कोरोना महामारी की वजह से अर्निका पिछले वर्ष किसी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुईं हैं। मगर वर्ष 2022 में 3-5 जुलाई 2022 तक सुल्तानपुर में आयोजित प्रथम यूपी स्टेट रैंकिंग, वाराणसी में 22-24 जुलाई तक आयोजित यूपी कप, नोएडा में 20-22 अगस्त तक आयोजित द्वितीय यूपी स्टेट रैंकिंग में हिस्सा लिया है। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें राज्य स्तर पर पांचवीं रैंक मिली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें