फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का चुनाव जीतने के बाद बोलीं महिलाएं: पढ़ी-लिखी हूं मैं, सदन में उठाऊंगी जनता की समस्याएं

Mon, 15 May 2023 02:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

नगर निगम में इस बार कुल 80 वार्ड पर चुनाव हुए हैं। इनमें 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए थे। इनमें ऐसे वार्ड शामिल हैं, जहां से किसी न किसी के परिवार के पुरुषों की दावेदारी पहले रही है। बाद में सीट का आरक्षण बदलने पर उनके परिवार की महिलाओं को नगर निगम के सदन में पहुंचने का मौका मिला है।
विज्ञापन
गोरखपुर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के नए बोर्ड की पढ़ी लिखीं महिलाएं सदन में जनता की आवाज उठाएंगी। महिलाओं के लिए आरक्षित 27 वार्डों में अधिकांश महिला पार्षद स्नातक, परास्नातक व बीएड की शिक्षा ग्रहण कर चुकी हैं। अब वह अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर मुखर होंगी।

विज्ञापन

इनका कहना है कि उन लोगों ने वार्ड में जनता के बीच जाकर वोट मांगा है। इसलिए उनकी समस्याओं को भी शहर की सरकार के बीच प्रमुखता से उठाऊंगी। इनके अलावा कुछ अन्य महिला पार्षद जूनियर हाईस्कूल तक पढ़ी हैं।

नगर निगम में इस बार कुल 80 वार्ड पर चुनाव हुए हैं। इनमें 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए थे। इनमें ऐसे वार्ड शामिल हैं, जहां से किसी न किसी के परिवार के पुरुषों की दावेदारी पहले रही है। बाद में सीट का आरक्षण बदलने पर उनके परिवार की महिलाओं को नगर निगम के सदन में पहुंचने का मौका मिला है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खुद की जीत पर लजाता रहा 'घूंघट', जश्न मनाती रहीं 'मूंछे'

यह है इनकी शैक्षणिक योग्यता
वार्ड नंबर 80 राप्ती नगर से चुनीं गईं पूनम सिंह स्नातक।
वार्ड नंबर 75 शिवाजी नगर की संगीता सिंह स्नातक।
वार्ड नंबर 69 श्रीराम चौक की लाली हाईस्कूल पास।
वार्ड नंबर 66 नेताजी सुभाष नगर की आरती सिंह परास्नातक हैं, उन्होंने दो अलग-अलग विषयों में परास्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद बीएड भी किया है।
वार्ड नंबर 47 महात्मा ज्योबिता फूले नगर की सुमन त्रिपाठी स्नातक हैं।
वार्ड नंबर 35 सालिकराम नगर की सरिता यादव परास्नातक।
वार्ड नंबर 15 हनुमंत नगर की रंजुला रावत स्नातक।
वार्ड नंबर 12 अशोक नगर की रीना यादव इंटर।
वार्ड नंबर 8 चरगांवा की सरोज पासवान स्नातक।
वार्ड नंबर 3 रानीडीहा की रीता स्नातक।

विज्ञापन

महिला पार्षदों ने क्या कहा

नगर निगम सदन में जाकर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नगर में महिलाओं के लिए क्या व्यवस्था की जा सकती है। इसके बारे में बात की जाएगी।- आरती सिंह

नगर निगम में मेरे पति पार्षद रहे हैं। इस बार मुझे भी मौका मिला है। मोहल्ले में हम लोगों ने प्रचार किया है। पति की मदद से जनसमस्याओं के समाधान का प्रयास करूंगी। - पूनम सिंह

जनता ने मेरे परिवार को आशीर्वाद दिया है। साफ-सफाई, बिजली की व्यवस्था, सड़क सहित अन्य समस्याओं को नगर निगम में प्रमुखता से उठाया जाएगा। - संगीता सिंह

मैं एक बार पूर्व में भी पार्षद रह चुकी हूं। दोबारा चुनी गई हूं। पूर्व में जब सदन में पहुंची थी तो मैंने अपने वार्ड की समस्या उठाईं। इस बार भी पूरी प्रमुखता से आवाज उठाऊंगी। - रंजुला रावत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें