फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day: इस महिला की खास है कहानी, हर साल कराती हैं 501 बेटियों की शादी

Sun, 08 Mar 2020 05:39 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • उज्जवल ने समाजसेवा को बनाया मिशन
  • लंबे समय से चल  करा रही हैं बेटियों की शादी
विज्ञापन
महिला दिवस 2020: उज्जवला चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्र 82 वर्ष और मिशन समाज सेवा। राहत रूह तेल परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य व जनकल्याण अखिल महिला समिति की संरक्षिका उज्जवल चौधरी हर वर्ष जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी कराती हैं। महराजगंज के राजघाट पर भव्य विवाह समारोह होता है। 501 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधते हैं। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।

विज्ञापन


शहर में पोते राहुल चौधरी और उनकी पत्नी हिमांगी चौधरी के साथ रह रहीं उज्जवल चौधरी संघर्ष से आगे बढ़ी हैं। पति के निधन के बाद परिवार को संभाला और दो बार महराजगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। उज्जवल के छोटे बेटे पंकज चौधरी महराजगंज से छठवीं बार सांसद बने हैं।

बडे़ बेटे प्रदीप चौधरी का देहांत हो गया लेकिन उनकी यादों को संजोकर समाजसेव में लगी हैं। उज्जवल चौधरी कहती हैं कि समाजसेवा से दिल को सुकून मिलता है। समाज सेवा के लिए ही जनकल्याण अखिल महिला समिति और सर्वोदय मंडल से जुड़ी।
विज्ञापन


सर्दी में कंबल बांटकर जरूरतमंदों की मदद करती हूं। निराश्रित महिलाओं को हक दिलाने का प्रयास रहता है। इसके लिए महिलाओं की बड़ी टीम बनाई गई है। अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें