फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिलाओं ने लगाए पति पर हैरान करने वाले आरोप, जांच करने पहुंची पुलिस तो बोलीं- 'नहीं चाहते कार्रवाई'

Sun, 30 May 2021 01:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पहले महिलाओं ने थाने में लगाई थी मदद की गुहार, मदद के लिए पहुंची पुलिस तो कर दिया मना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में इस साल चार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें महिला थाने पहुंचकर पति या प्रेमी पर इतने गंभीर आरोप लगाए की पुलिस वाले भी चौंक गए थे।

विज्ञापन


जी हां, इन महिलाओं ने थाने में जाकर कहा था कि इनके साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाया गया है और उत्पीड़न किया गया है लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो यह खुद ही मुकर गई और बोली, मुझे कार्रवाई नहीं चाहिए।

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाने में इस तरह के दो मामले बीते तीन महीने में आ चुके हैं। दोनों ही मामले में महिलाओं ने अपने पति पर इसी तरह के आरोप लगाए थे फिर गीडा थाने में एक मामला सामने आया जिसमें महिला ने पति के साथ अपने रिश्तेदार पर भी इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलरिया इलाके में भी इसी तरह का मामला सामने आया लेकिन इन सभी मामलों में जब पुलिस ने जांच शुरू की तो महिलाएं खुद ही मुकर गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें