फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में तीन दिन से लापता हुई थी महिला, इस हाल में मिला शव

Wed, 23 Sep 2020 04:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज धौरहरा के पीछे पोखरे में बुधवार को 60 वर्षीय महिला का शव मिला। शव बगल के गांव की महिला का था जो तीन दिन पहले घर से लापता हो गई थी।

विज्ञापन


किसान इंटर कॉलेज धौरहरा के पीछे स्थित पोखरे में एक महिला का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोगों की भीड़ जुट गई। वहां पहुंचे रहसू सुमाली पट्टी के ग्राम प्रधान पंकज कुमार कुशवाहा व अन्य ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त सम्पाती देवी पत्नी स्व. रामलाल के रूप में की।

गांव वालों के मुताबिक महिला के पति की मौत एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके कुछ दिन बाद ही पुत्र व पुत्रवधु की भी मौत हो गई। पति, पुत्र व बहू की मौत के बाद बेसहारा हुई सम्पाती को गहरा सदमा लगा जिसके चलते उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला की मौत के बाद घर में बचे पौत्र गुलशन कुशवाहा (12), महिमा (17), शिबू (14), अनीता (11) व गुड़िया (8)  की अब देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें