फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बहू पहुंची तो घर में ताला लगाकर फरार हुए ससुराल वाले, खुले आसमान के नीचे बिताया रात

Mon, 15 Feb 2021 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
बच्चों के साथ घर के बाहर बैठी प्रियंका यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपर जिले के शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक बहू अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल पहुंची तो घरवाले ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बहू अपने बच्चों के साथ रात भर खुले आसमान के नीचे रही। सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के बसियाजोत गांव की प्रियंका यादव की शादी शाहपुर आवास विकास कॉलोनी निवासी एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के बेटे से हुई है। दोनों के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी 17 साल, जबकि दो बेटे 14 और 10 साल के हैं।

प्रियंका की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, उनके पति कोई काम नहीं करते हैं। लॉकडाउन के पहले तीनों बच्चों के साथ वह अपने मायके गईं। कुछ दिन बाद पति के मोबाइल नंबर पर घर आने के लिए कॉल करतीं तो वह फोन नहीं उठाते थे। ससुराल के लोग भी उनका फोन नहीं उठाते थे। ऐसे में एक साल से ज्यादा मायके में ही रही।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी की हाई स्कूल की परीक्षा करीब होने से शनिवार की शाम संतकबीरनगर से तीनों बच्चों को साथ लेकर आवास विकास कॉलोनी स्थित ससुराल पहुंची तो ससुराल के लोग घर में जाने नहीं दिए। इसके बाद वह तीनों बच्चों को लेकर घर के बाहर बैठ गईं। कुछ देर बाद घर के लोग मकान में ताला बंद कर फरार हो गए। जिसकी सूचना महिला ने शाहपुर पुलिस को दी। पुलिस पहुंच कर महिला बच्चों को थाने जाने की सलाह देकर वापस चली गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें