फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: स्नान करने आई महिला नदी में बही, रेल पुल का खंभा पकड़ कर बचाई जान

Wed, 18 Aug 2021 05:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

ललिता देवी (60) बुधवार को सरयू नदी में स्नान करने तुर्तीपार आई थी। नदी में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। सरयू की उफनाती बेलगाम धारा में बहने लगी।
विज्ञापन
ललिता देवी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सरयू नदी में स्नान करने आई महिला गहरे पानी में चली गई। करीब चार सौ मीटर नदी में बहने के बाद निर्माणाधीन रेलवे पुल के खंभे को पकड़कर चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने मछुआरों की मदद से महिला को बाहर निकालकर भागलपुर पुलिस चौकी पहुंचाया जहां से उसे परिवार वालों के साथ घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
बलिया जिले के बेल्थरा रोड बाजार निवासी जवाहर शर्मा की पत्नी ललिता देवी (60) बुधवार को सरयू नदी में स्नान करने तुर्तीपार आई थी। नदी में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। सरयू की उफनाती बेलगाम धारा में बहने लगी।

नदी की धारा में करीब चार सौ मीटर दूर पहुंची थी कि भटनी वाराणसी रेल खंड पर बन रहे पुल के पाए को पकड़ लिया और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर बलिया उत्तर गांव के सदानंद कुशवाहा, प्रहलाद यादव, राम बड़ाई, रामनवल, मुकेश ने मछुआरों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला। भागलपुर पुलिस चौकी पर लाए।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज दुर्गाप्रसाद पांडेय ने महिला को उसके घर पहुंचवाया। इस बाबत एसओ बीबी राजभर ने बताया कि नदी में बहते हुए महिला को गांव वालों ने बचाया। महिला को उसके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें