फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'नायब तहसीलदार पर फेंक दूंगी तेजाब...पीठासीन अधिकारी और पेशकार को भी लगा दूंगी आग', महिला ने इसलिए दी धमकी

Sun, 02 Nov 2025 03:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीर नगर

सार

यूपी के संत कबीर नगर जिले में महिला ने पक्ष में फैसला न देने पर नायब तहसीलदार पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शनिवार की देर रात दुधारा क्षेत्र के बभनी बौरा की रहने वाली एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला ने अपने पक्ष में फैसला न देने पर नायब तहसीलदार पर तेजाब फेकने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार द्वितीय खलीलाबाद प्रियंका त्रिपाठी के न्यायालय में दाखिल खारिज का एक मुकदमा चल रहा है। 

रामलगन निवासी बभनी बौरा थाना दुधारा ने इसमें प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। आरोप है कि पिछले 27 अक्तूबर को रागलगन की पत्नी भानमती के जरिए पीठासीन अधिकारी को धमकी दी गई कि यदि पत्रावली में नायब तहसीलदार उसके खिलाफ आदेश करेंगी तो वह उन पर एसिड फेंक देगी। 
विज्ञापन


पीठासीन अधिकारी और पेशकार को कोर्ट में बंद करके आग लगा देगी और स्वयं भी आग लगाकर जान दे देगी। आदेश उसके पक्ष में किया जाए अन्यथा न किया जाए। 
विज्ञापन

भानमती के जरिए दी गई धमकी पर नायब तहसीलदार ने अधिकारियों को अवगत कराया। उसके बाद राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केश दर्ज किया। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें