फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर जवाहिर यादव: गोरखपुर में पशु तस्करी करने आया था, घिरा तो पुलिस पर चली दी गोली-जवाबी फायरिंग में घायल

Sun, 02 Nov 2025 01:54 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि बिहार के वांछित पशु तस्कर जवाहिर यादव के गोरखपुर में आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीमें अलग-अलग इलाकों में लगी थीं। कुसम्ही जंगल के पास खुद को घिरा देख पशु तस्करों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में जवाहिर यादव घायल हो गया। गिरफ्तार पशु तस्कर पर बिहार, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर समेत अन्य जिलों में कुल 28 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार घायल पशु तस्कर संग पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 2 वांछित पशु तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। उनके पास से पुलिस ने 1 देशी तमंचा, 2  जिंदा कारतूस व 1  खोखा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी जवाहिर यादव पुत्र दुखी यादव बिहार के कुशीनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन


लंबे समय से पशु तस्करी में जवाहिर का नाम चर्चा में था। गोरखपुर में पशु तस्करी की योजना बनाने के दौरान पुलिस की घेराबंदी में उलझ गया। खुद को फंसा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागना चाहा। लेकिन, जवाबी फायरिंग में घायल हो गया।

पुलिस टीम को सूचना मिली कि बिहार का कुख्यात पशु तस्कर जवाहिर यादव गोरखपुर आने की फिराक में है। इसी आधार पर टीमें अलग-अलग इलाकों में रेकी कर रही थी। सूचना मिली कि शनिवार देर रात पशु जवाहिर यादक कुसम्ही जंगल के रास्ते से गौवंश की तस्करी करने जा रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी एम्स, प्रभारी निरीक्षक शाहपुर मय थाना कैंट पुलिस बल टीम के साथ बुढ़िया माता मंदिर रोड पर घेराबंदी कर दी। थोड़ी देर में एक पिकअप वाहन आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने गाड़ी रोकनी चाही तो चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदल भागने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस की रेकी में घिर गया और गाड़ी गड्ढे में फंस कर रुक गई। खुद को घिरा देखते हुए उसमें सवार तीन-चार लोग उतरे और फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। इसपर पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त जवाहिर यादव के पैर में गोली लग गई। जवाहिर यादव पर बिहार, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर समेत अन्य जिलों में कुल 28 केस दर्ज हैं।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि बिहार के वांछित पशु तस्कर जवाहिर यादव के गोरखपुर में आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीमें अलग-अलग इलाकों में लगी थीं। कुसम्ही जंगल के पास खुद को घिरा देख पशु तस्करों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में जवाहिर यादव घायल हो गया। गिरफ्तार पशु तस्कर पर बिहार, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर समेत अन्य जिलों में कुल 28 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें