फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बंदर ने महिला को छत से धकेला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा। गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहा निवासी कृष्णावती सिंह (56) सोमवार को बंदर ने छत से धकेल दिया, जिससे उनकी माैत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बंद आए दिन उत्पात मचा रहे हैं। इससे लोगों में दहशत है। उन्होंने निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे कृष्णावती सिंह छत पर धूप में बैठीं थीं। इसी दौरान अचानक आए बंदर ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह छत से नीचे गिर गईं। परिजन उन्हें गगहा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां शाम करीब सात बजे उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह गांव के पास राप्ती नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।



ग्रामीणों ने बताया काफी दिनों से पूरे गांव में बंदरों का उत्पात है। इमें एक बंदर काफी विशाल है और वह आते-जाते समय अकेले कोई व्यक्ति मिल जाता है तो उसके ऊपर छ्लांग लगाकर गिरा देता है। ग्रामीणों ने बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें