फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेपाल से जयपुर जा रहा रिफाइंड तेल का मालवाहन पलटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नेपाल से जयपुर जा रही रिफाइंड तेल से भरा एक ट्रक खोराबार थाना क्षेत्र के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पलट गया। मामले में बिहार के अररिया जाेगबनी निवासी लंकेश तिवारी ने खोराबार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लंकेश ने बताया कि 23 जनवरी को ट्रक मालिक गुड्डी देवी और चालक हरदम सिंह के जरिये मनीष एजेंसी प्रयागराज से 1750 टीन सोयाबीन रिफाइंड तेल जयपुर की रुकमणी इंटरप्राइजेज को भेजा जा रहा था। इसकी कीमत 36 लाख रुपये से अधिक थी। 26 जनवरी को सुबह सूचना मिली कि ट्रक भैसहा बाईपास के पास पलट गया है। वहां पहुंचने पर 632 टीन तेल बिखरा हुआ था, जबकि 1118 टीन तेल गायब था। वहीं ट्रक चालक हरदम सिंह गाड़ी छोड़कर भाग गया था। लंकेश तिवारी का कहना है कि ड्राइवर ने वाहन स्वामी गुड्डी देवी और उनके पति राजवीर सिंह से मिलकर 1118 टीन तेल गबन कर गाड़ी जानबूझकर पलटवा दी। पुलिस ने मामले में चालक और वाहन स्वामियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने भी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना व्यापारिक प्रतिष्ठा और व्यापारियों के विश्वास पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें