फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चारपहिया का शीशा तोड़कर महिला का पर्स चोरी, इलेक्ट्रानिक बस को चलाती है पीड़िता

Wed, 27 Apr 2022 05:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूजा नगर निगम से शुरू हुए महानगर वाली इलेक्ट्रिक बस की पहली और इकलौती महिला चालक हैं। गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसों के शुभारंभ के समय सीएम योगी आदित्यनाथ भी पूजा के बस में सफर कर चुके है।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस की चालक पूजा का पर्स गायब। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कैंट इलाके के गिरधरगंज बाजार में मंगलवार को खड़े चारपहिया का शीशा तोड़कर चोर महिला का पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में एक सोने की कील, एक सोने की अंगूठी, 25 सौ रुपये, पासपोर्ट, आधार, पैन, एटीएम कार्ड सहित अन्य कागजात थे। पीड़ित युवती पूजा प्रजापति पुत्री बेचन ने बुधवार को थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता डिभिया निवासी पूजा ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। वह शहर में चल रही इलेक्ट्रानिक बस को चलाती हैं। पूजा ने दिए तहरीर में लिखा है कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे चारपहिया से गिरधरगंज गई थीं।

वहां सड़क पर गाड़ी खड़ी कर वह सब्जी लेने चली गईं। वापस आईं तो गाड़ी के फाटक का शीशा टूटा था। अंदर सीट पर रखा पर्स चोरी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि पूजा नगर निगम से शुरू हुए महानगर वाली इलेक्ट्रिक बस की पहली और इकलौती महिला चालक हैं। गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसों के शुभारंभ के समय सीएम योगी आदित्यनाथ भी पूजा के बस में सफर कर चुके है। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें