फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: फोरलेन पर पूरी रात बुजुर्ग महिला को रौंदती रही गाड़ियां, सड़क से खुरचकर उठाना पड़ा शव

Tue, 23 May 2023 03:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 हादसे की शिकार बुजुर्ग महिला कुछ दिन पहले सोनबरसा बाजार चौराहे में घूम रही थी। वह हरे रंग की चेकदार साड़ी पहने हुए थी। उसे किसी गाड़ी से टक्कर लग गई और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
महिला के शव को सड़क से उठाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार की रात एक बुजुर्ग महिला फोरलेन पर हादसे की शिकार हो गई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद पूरी रात फोरलेन से गुजरने वाली गाड़ियां उसके शव को रौंदती रहीं। मंगलवार की सुबह जब एनएचआई की मोबाइल टीम ने सड़क पर शव को पड़े देखा तो पुलिस को इसकी खबर दी। महिला के शव को सड़क पर खुरचकर उठाना पड़ा। यह देखकर लोगों की रूह कांप जा रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे की शिकार बुजुर्ग महिला कुछ दिन पहले सोनबरसा बाजार चौराहे में घूम रही थी। वह हरे रंग की चेकदार साड़ी पहने हुए थी। उसे किसी गाड़ी से टक्कर लग गई और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें