गोरखपुर जिले में गाजीपुर के रामपुर मांझा निवासी रणजीत कुमार से वियतनाम भेजने के नाम पर 70 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के निर्देश पर खोराबार पुलिस ने गोपाल चौहान, ममता शर्मा व जेपी निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर निवासी रणजीत ने तहरीर में बताया कि वह अपने एक मित्र के जरिये सुबा बाजार स्थित फ्यूचर टेस्ट एंड ट्रेनिंग सेंटर गए। जहां मौजूद गोपाल, ममता व जेपी ने कहा कि वह वियतनाम के डेल्टा कंपनी में उन्हें काम दिला देंगे। लेकिन, कंपनी के ऑफर लेटर व बीजा के लिए एक लाख 25 हजार लगेंगे। रणजीत ने 70 हजार व पासपोर्ट उन लोगों को दे दिया।
बाद में रणजीत को कुछ मित्रों ने बताया कि वे लोग भी उस कंपनी के चक्कर में फंस चुके हैं। वियतनाम में डेल्टा नाम की कंपनी नहीं है। वे लोग भी वहां जाकर बंधक रह चुके हैं। रणजीत का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन लोगों ने धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।