फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: सहजनवां में खड़ी ट्रेलर में घुसी कार, महिला की मौत, चार घायल

Mon, 28 Aug 2023 06:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।

सार

सहजनवां थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बताया कि हाइवे किनारे खड़ी ट्रेलर से कार भीड़ गई थी, जिसमें एक महिला के मौत की सूचना है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से बिहार जा रहे परिवार की कार सोमवार की सुबह तीन बजे के करीब खड़ी ट्रेलर में टकरा गई। सहजनवां के नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 पिपरा के पास हुए हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दरियापार निवासी राम किशोर सिंह दिल्ली में परिजनों के साथ रहते थे। गांव में किसी का निधन होने पर परिवार के साथ कार से बिहार जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: अभी कमजोर नहीं हुआ है मानसून, दो दिन बाद फिर होगी झमाझम
विज्ञापन


कार सोमवार को सुबह करीब तीन बजे के आसपास सहजनवां थाना क्षेत्र के वार्ड नं-9 पिपरा पशु अस्पताल के पास हाइवे किनारे खड़ी ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग घायल हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी (50) पत्नी रामेश्वर सिंह और मेघा (16) पुत्री राम किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रास्ते में शकुंतला ने दम तोड़ दिया। जबकि, मेघा का इलाज चल रहा है। इसके अलावा घायल राम किशोर सिंह (50), राजकुमारी (49) पत्नी राम किशोर सिंह और पूजा कुमारी (18) पुत्री राम किशोर सिंह को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल की मछलियों का टेंडर: जीडीए ने 10 साल के लिए लगाई बोली, जारी हुआ ठेका

सहजनवां थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बताया कि हाइवे किनारे खड़ी ट्रेलर से कार भीड़ गई थी, जिसमें एक महिला के मौत की सूचना है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें