फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन थियेटर में गूंजी तीन बच्चों की किलकारी, डॉक्टर बोले- 'ऑल इज वेल'

Sat, 05 Sep 2020 06:14 PM IST
vivek shukla शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
तीन बच्चों ने लिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के संयुक्त जिला अस्पताल खलीलाबाद के ऑपरेशन थियेटर में एक साथ तीन बच्चों ने जन्म लिया। इसमें दो बेटे और एक बेटी है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मेजर सर्जरी के जरिए प्रसव कराया। तीनों जन्में बच्चे और प्रसूता स्वस्थ्य हैं।

विज्ञापन


खलीलाबाद ब्लॉक के तेनुहारी सोयम गांव की रहने वाली सरिता गुप्ता (28 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरे माह में अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान तीन भूण होने की बात पता चली। तभी से जिला अस्पताल की डॉ. शशि सिंह (गायनी एमएस) ने अपनी देखरेख में सरिता को चिकित्सीय सलाह देती रहीं।

प्रसव का वक्त आने पर रेडियोलाजिस्ट डॉ. वीके चौधरी, एनेस्थिसिया डॉ. संतोष तिवारी और सहायक स्टॉफ गीता, पूर्णिमा और राधिका की टीम ने मेजर सर्जरी के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराया। फिलहाल तीनों बच्चों का वजन लगभग दो-दो किलोग्राम का है, सभी स्वस्थ्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बेटा, एक बेटी ने लिया जन्म

डॉ. संतोष तिवारी ने बताया कि इसमें दो बेटे और एक बेटी ने जन्म लिया है। इस तरह के केस में ओवरी से अत्यधिक रक्तस्राव होने की संभावना होती है, इससे ‘अपर हेमरेज’ की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा कोविड-19 के दौर में कई चुनौतियों को हमारी टीम ने स्वीकारा। ऑपरेशन थियेटर में प्रसूता और तीन बच्चों के हेल्थ पर भी बारीकी से नजर रखना होता है।

सीएमओ डॉक्टर हर गोविंद सिंह, अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा और सीएमएस डॉक्टर वाईपी सिंह ने मेजर सर्जरी के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराने वाले डॉक्टरों की टीम को बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें