फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे प्लेटफॉर्म पर गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Fri, 29 Jul 2022 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अयोध्या स्टेशन से जाने वाली सरयू-यमुना एक्सप्रेस डायवर्ट होकर गोरखपुर के रास्ते चलाई गई। दोपहर करीब दो बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आई। वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की उप निरीक्षक दीपिका यादव को दीपक नामक युवक ने बताया कि ट्रेन के स्लीपर कोच में उसकी बहन को प्रसव पीड़ा हो रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जन्मा बच्चा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरयू-यमुना एक्सप्रेस से अंबाला से बलिया जा रही महिला को सफर के दौरान ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आरपीएफ की महिला जवान की सूचना पर गोरखपुर जंक्शन पर आपात प्रसव कराया गया। रेलवे अस्पताल से पहुंचीं डॉक्टर ने महिला और बच्चे की सेहत की जांच की। प्राथमिक उपचार के बाद महिला और बच्चे को लेकर भाई गांव के लिए रवाना हो गया।  
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर में अयोध्या स्टेशन से जाने वाली सरयू-यमुना एक्सप्रेस डायवर्ट होकर गोरखपुर के रास्ते चलाई गई। दोपहर करीब दो बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आई। वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की उप निरीक्षक दीपिका यादव को दीपक नामक युवक ने बताया कि ट्रेन के स्लीपर कोच में उसकी बहन को प्रसव पीड़ा हो रही है। वह मझवलिया, बलिया का रहने वाला है।

दीपिका ने सूचना आरपीएफ प्रभारी को दी, जिसके बाद यात्री मित्र को जानकारी देकर रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया गया। प्लेटफॉर्म पर चादर का घेरा बनाकर डॉक्टर ने प्रसव कराया। जिसके बाद महिला व बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से कुछ देर बाद डॉक्टर ने घर जाने की इजाजत दे दी। भाई दीपक ने फोन पर बताया कि उसकी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं और बलिया स्थित अपने घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें