फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साहब! बचा लीजिए... फिर महिला ने दर्ज करा दिया दुष्कर्म का केस; सिपाही का भी आया नाम, गुहार सुन एसपी हैरान

Sun, 22 Oct 2023 01:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में एक शख्स पर महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है। आरोप है कि महिला ने तीन बार पहले भी केस दर्ज कराया था। पुलिस उन मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। पीड़ित ने एक सिपाही पर रंजिश में फंसाने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. कृष्ण कुमार विश्नोई। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्र यही कोई 32 साल। पेशा मेहनत-मजदूरी। एसपी सिटी के ऑफिस में पहुंचे तिवारीपुर इलाके के रहने वाले शख्स की गुहार सुनकर एसपी भी हैरान हो गए। उसने कहा- साहब! मुझे बचा लीजिए, महिला ने चौथी बार मेरे खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन


मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि परिवार की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिसकर्मी को जेल भिजवा दिया था। अब वही रंजिश में उसे फंसाना चाहता है। तीन बार जांच में निर्दोष हो चुका हूं। लेकिन अब फिर केस दर्ज हो गया है।

एसपी सिटी ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। शख्स के मुताबिक, एक महिला है, जिसे वह जानता नहीं है। उसने उस पर जनपद बस्ती और गोरखपुर में अब तक चार बार दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। इसकी वजह से वह मानसिक रूप से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2021 में उसके मकान में पुलिस विभाग में कार्यरत हरीश गुप्ता किराये पर पर रहता था। हरीश ने परिवार की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके आरोप में उसे जेल हुई और नौकरी से बर्खास्त हो गया। इसके बाद फरेंदा में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया, इसमें उच्च न्यायालय से स्टे मिला हुआ है।

आरोप है कि हरीश गुप्ता तीन लोगों के साथ मिलकर उस पर बार-बार केस दर्ज करवा रहा है। साथ ही हरीश के मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहा है। बताया कि महिलाओं का पूरा एक गिरोह है, जो खुद को पीड़िता बताकर लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगा कर केस दर्ज करवाती हैं और धनउगाही करती है।

 
विज्ञापन

दरअसल, दो दिन पूर्व ही शाहपुर पुलिस ने एक इस प्रकार की गिरोह का पर्दाफाश कर विकास कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। इसके बाद ही वह एसपी सिटी के पास आया गया था और प्रार्थना पत्र दिया। इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें