आरोप है कि घनश्याम ने अपनी नंदानगर व गांव की प्रापर्टी बेचकर रकम पहली पत्नी के तीनों बेटों को सौंप दी। इससे दूसरी पत्नी नाराज थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि रविवार की दोपहर विवाद के दौरान घनश्याम हाथ में जहर लेकर अतरावसी को देने लगा तो गुस्से में आकर उसने खा लिया।
हालत बिगड़ने पर घनश्याम भाग गया। ग्रामीण जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते तब तक उसकी वहीं मौत हो गई। चचेरे भाई ने प्रापर्टी के विवाद में जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
इस बाबत थाने के दरोगा रामशरण पाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया जहर से मौत की बात सामने आ रही है। आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।