फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सिजेरियन प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

Sun, 29 May 2022 08:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में चल रहे शिव शक्ति हॉस्पिटल में सिजेरियन प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में चल रहे शिव शक्ति हॉस्पिटल में सिजेरियन प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों के साथ आसपास के लोग भी इकट्ठा होकर सड़क जाम करने पहुंच गए। 
विज्ञापन


इस बीच हॉस्पिटल के कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को मनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, गोला के ग्राम सडसड़ा बुजुर्ग की रहने वाले अमरनाथ की पत्नी अनीता (22) को शुक्रवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजन सीएचसी गोला के बगल स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल में इलाज के लिए लेकर आए। रात में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया। इस बीच अनीता की हालत गंभीर हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार की सुबह इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई। इसकी वजह से अनीता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान नवजात शिशु को भी अस्पताल में लगा शीशा टूट कर लग गया, इसकी वजह से नवजात की हालत भी गंभीर हो गई। 

इस पर परिजन बच्चे को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में लेकर गए। वहीं, सूचना पर सडसड़ा गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए और गोला मुख्य मार्ग को जाम करने लगे। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और 10 मिनट के अंदर ही जाम को समाप्त करा दिया। साथ ही परिजनों की लिखित तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी। अगर लापरवाही की बात सामने आती है तो अस्पताल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान भी शुरू किया गया है। नियम विरुद्ध चलने वाले अस्पतालों को सील कर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें